![]()
पलवल में होडल-गढ़ी मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। यह हादसा पानी का टैंकर लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर की टक्कर से हुई। पुलिस ने घायल भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार, गढ़ी पट्टी गांव निवासी महेश ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसका छोटा भाई योगेंद्र बाइक पर पानी लेने जा रहे थे। बाइक योगेंद्र चला रहा था और महेश पीछे बैठा था। गढ़ी रोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में सड़क पर जा गिरे, सिर में लगी चोट टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर गए। महेश उछलकर दूर गिरा, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। वहीं, योगेंद्र को सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर रुका, जिसका नंबर महेश ने नोट कर लिया। ड्राइवर ने अपना नाम नूंह जिले के बिछोर गांव निवासी सौकीन बताया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया महेश तुरंत अपने भाई योगेंद्र को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। ट्रैक्टर ड्राइवर पर केस दर्ज होडल थाना पुलिस ने मृतक के भाई महेश की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर ड्राइवर सौकीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Source link
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल:सड़क पर गिरने से सिर में आई थी गंभीर चोट; पानी लेने जा रहे थे







