Related Posts

टोहाना में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई, अधिकारी बोले- जारी रहेगा अभियान




फतेहाबाद जिले के टोहाना के सिंबल रोड पर जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामरखा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी भी विरोध को रोका जा सके। विभाग द्वारा यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार अधिकारी राज कीर्ति के नेतृत्व में की गई। टीम में जेई संदीप कुमार, जेई अंकित बिश्नोई और एनफोर्समेंट ब्यूरो से एफआई पुष्पा और कर्मवीर भी शामिल थे। अधिकारी बोले- अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने बताया कि टोहाना में सिंबल रोड पर लगातार अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने आम जनता से भी अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी हो सकती है। यह पहली बार नहीं है जब विभाग ने ऐसी कार्रवाई की है। इससे पहले भी टोहाना शहर के डांगरा रोड, हिसार रोड, रतिया रोड और भूना रोड पर अवैध निर्माण गिराए जा चुके हैं। हालांकि, इन कार्रवाइयों के बावजूद अवैध कॉलोनियां काटने वाले लोग टोहाना में सक्रिय बने हुए हैं। बस स्टैंड के शुभारंभ के बाद से बनी अवैध कॉलोनियां शहर निवासी अमन, विनोद और कमलजीत ने कहा कि हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने वाले बाईपास पर बस स्टैंड के शुभारंभ के बाद से अवैध कॉलोनियों का जाल तेजी से फैला है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर ठोस कार्रवाई करने और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें