Related Posts

टोहाना नगर परिषद का उपचुनाव 10 मई को:21 अप्रैल से शुरू होंगे वार्ड पार्षद के लिए नामांकन, 17 को होगी वोटों की गिनती




फतेहाबाद जिले में टोहाना नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप-मंडलाधीश (एसडीएम) एवं रिटर्निंग अधिकारी आकाश शर्मा ने बताया कि नामांकन 21 से 25 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे, जबकि मतदान 10 मई 2026 को होगा। राज्य चुनाव आयोग की 13 अप्रैल 2026 की अधिसूचना के बाद प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम आकाश शर्मा के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) से 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की प्रक्रिया नगर परिषद, टोहाना के कमरा नंबर 5 में पूरी की जाएगी। 28 अप्रैल को होगी नाम वापसी प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 27 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और अंतिम उम्मीदवारों तथा मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। यह सभी प्रक्रियाएं भी कमरा नंबर 5 में ही संपन्न होंगी। वार्ड नंबर 17 के लिए मतदान 10 मई 2026 (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया जाएगा। मतगणना 13 मई 2026 को सुबह 8 बजे से उपायुक्त द्वारा निर्धारित स्थान पर शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। यह उपचुनाव वार्ड 17 के पार्षद सतनाम सिंह के आकस्मिक निधन के कारण हो रहा है। उनके निधन के बाद से वार्ड के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें