spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर वारदात की फिराक में था बदमाश, CIA ने दबोचा:5 अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस बरामद, दो दिन के रिमांड पर भेजा गया आरोपी




झज्जर जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए झज्जर ने कार्रवाई करते हुए पांच अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। गुप्त सूचना पर बिछाया जाल सीआईए प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भदानी निवासी हरपाल अवैध हथियारों से भरा बैग लेकर कबलाना से भदानी की ओर जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही मुख्य सिपाही जोगिंदर के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। श्मशान घाट के पास दबोचा आरोपी पुलिस टीम ने कबलाना-भदानी रोड स्थित श्मशान घाट के पास नाकाबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान हरपाल निवासी भदानी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से पांच अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पहले भी दर्ज हैं कई संगीन मामले प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हथियारों की सप्लाई चेन खंगालेगी पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि हथियार कहां से लाए गए, किसे सप्लाई किए जाने थे और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अपराधियों पर जारी रहेगा शिकंजा पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।डॉ. राजश्री सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles