spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर वकील हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार:मार्च में माता गेट के पास हुई थी वकील देवराज सिंह की हत्या




झज्जर शहर थाना पुलिस ने वकील देवराज सिंह की चाकू मारकर हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार गांव सिलानी निवासी जगत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका छोटा बेटा देवराज सिंह पेशे से वकील था और झज्जर के माता गेट क्षेत्र में रहता था। 4/5 मार्च की रात देवराज की पत्नी ने फोन कर बताया कि हिमांशु निवासी कुलताना ने किसी काम के बहाने देवराज को बुलाया था। इसी दौरान तेजधार हथियार से गले पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में देवराज को पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना शहर झज्जर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। महिला थाना प्रभारी सरिता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शहर झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार की टीम ने मामले में आरोपी अशोक निवासी निलोठी, जिला झज्जर को गिरफ्तार किया। आरोपी अशोक पहले से ही एक अन्य आपराधिक मामले में करनाल जेल में बंद था। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर झज्जर लाई और पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles