spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद की प्रिया मलिक को एशियाई बीच गेम्स में गोल्ड:चीन में आयोजित प्रतियोगिता, 70 किग्रा में मंगोलियाई पहलवान को 3-2 हराया




जींद के पहलवान प्रिया मलिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। प्रिया ने चीन में आयोजित एशियाई बीच गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने जिले, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। निड़ानी गांव स्थित ‘भाई सुरेंद्र सिंह मलिक मेमोरियल गर्ल्स खेल स्कूल’ में ट्रेनिंग ले रही हैं।एक बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में प्रिया ने अपनी तकनीक और जबरदस्त आत्मविश्वास के दम पर मंगोलियाई खिलाड़ी को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 28 से 29 अप्रैल तक चीन में आयोजित 6वीं एशियाई बीच गेम्स में प्रिया ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में प्रिया का सामना मंगोलिया की मजबूत पहलवान से हुआ।
संस्था द्वारा किया जाएगा विशेष सम्मान संस्था के संरक्षक और हरियाणा के पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि संस्था द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रिया की कड़ी मेहनत और स्कूल के कोचों के मार्गदर्शन ने यह परिणाम दिया है। अन्य छात्राओं के लिए बनीं प्रेरणा संस्था के खेल निदेशक सुखबीर सिंह ने कहा कि प्रिया की सफलता स्कूल की अन्य छात्राओं और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूल में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि जुलाना और निड़ानी की बेटियां दुनिया भर में देश का मान बढ़ा सकें। ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों में खुशी की लहर इस बड़ी उपलब्धि के अवसर पर संस्था के सचिव रणधीर सिंह, निदेशक सुखबीर पंघाल, पूर्व सरपंच दिलीप सिंह, प्रवक्ता आनंद लाठर और प्रधानाचार्य ओमवीर जागलान सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कुश्ती कोच जगदीश और कृष्ण गिल ने भी प्रिया की खेल तकनीक की सराहना की। जीत की खबर मिलते ही गांव निड़ानी और आसपास के क्षेत्र में जश्न का माहौल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles