Related Posts

झज्जर योगमय होने को तैयार, रोडवेज वर्कशॉप में होगा कार्यक्रम:कल जिला स्तरीय कार्यक्रम; राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्य अतिथि




झज्जर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरा जिला योगमय नजर आएगा। योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा और योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हजारों नागरिक सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशॉप में जिला स्तरीय मुख्य समारोह होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि योग दिवस को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले कई दिनों से जिलेभर में योग पूर्वाभ्यास शिविर, जागरूकता यात्राएं और जनसंपर्क अभियान चलाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। सुबह 6 बजे शुरू होगा कार्यक्रम जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार सुबह 6 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इसके बाद योगाचार्यों के मार्गदर्शन में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। सातों ब्लॉकों में होंगे योग कार्यक्रम जिला मुख्यालय के अलावा सभी उपमंडलों और ब्लॉकों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बहादुरगढ़ के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में विधायक राजेश जून, बादली के देवरखाना स्थित सीआरआईवाईएन ग्राउंड में रोहतक मेयर राम अवतार वाल्मीकि और बेरी खेल स्टेडियम में सोनीपत मेयर राजीव जैन मुख्य अतिथि होंगे। माछरौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, मातनहेल में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना तथा साल्हावास आईटीआई परिसर में भाजपा नेता दिनेश कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वस्थ और नशामुक्त समाज का संदेश डीसी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाना है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से योग का संदेश घर-घर तक पहुंचाया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें