spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर को आज मिलेगी बड़ी सौगात, 10 बजे पहुंचेंगे CM:मुनीमपुर स्थित एक्सीलेंसी सेंटर ऑफ फ्लोरीकल्चर के साथ विभिन्न परियाजनाओं का करेंगे शुभारंभ




झज्जर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सुबह करीब 10:00 बजे जिले के मुनीमपुर स्थित एक्सीलेंसी सेंटर ऑफ फ्लोरीकल्चर सहित विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को जिले के किसानों, विशेषकर फूलों की खेती और बागवानी से जुड़े किसानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश के इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्देश्य किसानों को फूलों की उन्नत किस्मों, आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों से जोड़ना है। यहां किसानों को प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री और नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्र की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी लेंगे। माना जा रहा है कि इस अवसर पर बागवानी और फ्लोरीकल्चर क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हो सकती हैं। फूलों की खेती किसानों के लिए पारंपरिक फसलों की तुलना में अधिक लाभदायक विकल्प बन सकती है। मुनीमपुर स्थित यह केंद्र किसानों को दिल्ली-एनसीआर सहित बड़े बाजारों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री व पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles