spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध:जेल प्रशासन की मॉनिटरिंग पर खड़े हो रहे सवाल, पूर्व में भी जेल अधीक्षक हो चुके APO




जोधपुर की सेंट्रल जेल जिसे तिहाड़ के बाद देश की सबसे सुरक्षित जेल में माना जाता है, लेकिन अब जेल की सुरक्षा में सुराग का मामला सामने आया है। जेल के पीछे की सुरक्षा दीवार में सुराख हो चुका है। जिसके चलते जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
दरअसल जेल के पीछे की तरफ पीपलेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जेल की दीवार है। जिसके अंदर भी परिसर में एक ओर दीवार बनाई गई है। इनमें से एक बाहर की दीवार जर्जर अवस्था में है। जिसमें से हाल ही में एक दीवार में सुराख नजर आया। इसे जानबूझकर किया गया है या अपने आप हुआ ये जांच का विषय है। लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। जबकि सुराख के अंदर से जेल की दूसरी दीवार के आस पास आसानी से जाया जा सकता है।
बता दें कि जोधपुर की सेंट्रल जेल में आए दिन मोबाइल ओर नशीले पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती है। पूर्व में भी इसके चलते यहां के जेल प्रहरी को सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं जेल अधीक्षक को भी APO किया गया था। जेल में मादक पदार्थ मिलने की घटनाओं के बीच अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles