Related Posts

जुलाना में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत:पिता बोले- कार में लगी आग, बेटी को नहर में फेंका, दहेज के लिए प्रताड़ित किया




जुलाना थाना पुलिस ने लजवाना खुर्द निवासी एक महिलासंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका के पिता ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिवार का आरोप है कि सुंदर ब्रांच नहर के पास एक कार में आग लग गई थी, जिसमें महिला झुलस गई। आरोप है कि पति ने उनकी बेटी को नहर में गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हांसी क्षेत्र के भाटोल बास निवासी प्रेम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी सीमा रानी की शादी वर्ष 2020 में लजवाना खुर्द निवासी अंकित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सीमा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायतकर्ता प्रेम का आरोप है कि पति अंकित और सास सावित्री लगातार अधिक दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर वे सीमा रानी के साथ मारपीट भी करते थे। परिजन बोले- बेटी की मौत के लिए पति- सास जिम्मेदार प्रेम ने बताया कि 23 जून की रात उन्हें सूचना मिली कि सीमा रानी का शव सुंदर ब्रांच नहर के पास मिला है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीमा की मौत के लिए पति तथा सास जिम्मेदार हैं। पिता प्रेम ने यह भी आरोप लगाया कि अंकित और उसकी माता ने उनकी बेटी की हत्या की साजिश रची है। उन्होंने बताया कि अंकित को आग से कोई चोट नहीं आई, जबकि सीमा के हाथ व कान जल चुके थे। प्रेम का आरोप है कि अंकित ने जानबूझकर सीमा को नहर में गिराया। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पति अंकित और उसकी मां सावित्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें