गुरुग्राम में एमडीआई चौक फ्लाईओवर के नीचे से सुखराली की ओर जाने वाला सड़क मार्ग 23 जून से 20 जुलाई तक बंद रहेगा। यह मार्ग सीवर लाइन बिछाने और निर्माण कार्य के कारण लगभग 25 दिनों के लिए बंद किया गया है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) यह कार्य करवा रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और यातायात के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। जिन वाहन ड्राइवरों को कटारिया चौक या गुरुग्राम-महरौली रोड की ओर से सुखराली जाना है, वे एमडीआई चौक से सीधे एनएच-48 का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। सुखराली की ओर जाने वाला यू-टर्न बंद निर्माण कार्य के दौरान एमडीआई चौक फ्लाईओवर के नीचे सुखराली की ओर जाने वाला यू-टर्न भी बंद कर दिया गया है। सुखराली की ओर से आने वाले और यू-टर्न लेने के इच्छुक वाहन चालक एमडीआई चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर का उपयोग करें। इसके बाद आगे रेड लाइट से पहले उपलब्ध यू-टर्न लेकर वापस फ्लाईओवर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी प्रशासन ने वाहन ड्राइवरों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सकेगा।
Source link
गुरुग्राम में 25 दिन का डायवर्जन प्लान जारी:सुखराली रोड रहेगा बंद; MDI चौक पर फ्लाईओवर के नीचे सीवर कार्य शुरू
