spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में AAP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना:सुशील गुप्ता बोले- पंजाब में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलेगी, झूठ बोल रहे गडकरी




आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जींद में मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि AAP के जो सांसद लालच और डर में भाजपा में शामिल हुए हैं, वे पंचायत चुनाव भी नहीं जीत पाएंगे। गुप्ता ने यह भी कहा कि पंजाब की जनता भाजपा को एक भी सीट नहीं देगी। गुप्ता ने भाजपा को “वोट चोर, विधायक चोर, सांसद चोर और चंदा चोर” बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब में एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इंजन इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर झूठ बोल रहे केंद्रीय मंत्री : गुप्ता उन्होंने इथेनॉल के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 2023 से पहले बने पेट्रोल इंजन इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से नहीं चल सकते, जिससे वाहनों में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस समस्या का समाधान करने के बजाय झूठ बोल रहे हैं और कुछ कार निर्माता कंपनियों से भी झूठ बुलवा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को जनता और केंद्र सरकार के सामने उठाया है। हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की हरियाणा को लेकर सुशील गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। जींद समेत प्रदेश के सभी जिलों में अपहरण, हत्या, फिरौती और लूटपाट की वारदातें लगातार हो रही हैं। उनके अनुसार, हरियाणा अपराधियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बन गया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गुर्गों पर अमेरिका और कनाडा समेत कई देशों में एफबीआई द्वारा की गई कार्रवाई पर गुप्ता ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केवल गुर्गों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि उनके आकाओं को भारत सरकार खुद संरक्षण दे रही है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भारत की जेलों में गैंगस्टरों की पूरी सेवा कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles