![]()
जींद के गांव राजगढ़ का रहने वाला भारतीय सेना का एक जवान संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। वह विशाखापट्टनम में तैनात है और फरवरी माह में 40 दिन की छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था। ताज्जुब की बात यह है कि वह घर पहुंचने के बजाय करीब डेढ़ महीने तक जींद के ही एक होटल में रुका रहा और अब वहां से भी गायब है। पिता ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राजगढ़ गांव के रहने वाले कपूर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मनदीप साल 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। मनदीप 40 दिन की छुट्टी लेकर विशाखापट्टनम से चला था। 2 अप्रैल तक मनदीप अपने परिवार से फोन पर बात करता रहा और लगातार यही कहता रहा कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात है। यूनिट से आया फोन तजो खुला भेद
कपूर सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को जब विशाखापट्टनम स्थित यूनिट से मनदीप के गैरहाजिर होने की सूचना घर पहुंची, तब परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परेशान पिता ने जब मनदीप के दोस्त प्रदीप (निवासी मिर्चपुर) से संपर्क किया, तो उसने बताया कि मनदीप का सामान जींद के सफीदों रोड स्थित ‘IT’S STAY’ होटल में रखा है। होटल मालिक का खुलासा कपूर ने बताया कि परिवार जब होटल पहुंचा, तो होटल के मालिक ने बताया कि मनदीप 17 फरवरी को आया था। वह तभी से यहां कमरा लेकर रह रहा था। होटल रिकॉर्ड के अनुसार, मनदीप 3 अप्रैल को वहां से चला गया। उसके बाद से ही उसके दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं और उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। परिवार को सता रहा अनहोनी का डर परिजनों ने अपनी सभी रिश्तेदारियों और संभावित ठिकानों पर तलाश कर ली है, लेकिन मनदीप का कुछ पता नहीं चला। पिता कपूर सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द तलाशा जाए, क्योंकि उन्हें किसी अप्रिय घटना या अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने दर्ज किया केस कपूर सिंह ने बेटे के लापता होने की शिकायत थाना सिविल लाइन जींद में दी है। पुलिस ने फिलहाल बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज और मनदीप के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) खंगाल रही है ताकि उसकी आखिरी लोकेशन और संपर्कों का पता लगाया जा सके।
Source link
जींद में सेना का जवान संदिग्ध हालात में लापता:3 महीने से होटल में था; परिजनों को बताया ड्यूटी पर हूं, सामान मिला







