spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर GRP थाने के बाहर युवक से लूट:हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम; शिकायत देने पर पुलिस बोली-पहले इलाज करवाओ




अबोहर के रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाने के बाहर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक से दिनदहाड़े लूटपाट की घटना सामने आई है। हथियारबंद लुटेरों ने युवक पर हमला कर हजारों रुपये लूट लिए। घटना के बाद जब पीड़ित जीआरपी थाने पहुंचा, तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने उसे पहले अपना इलाज कराने की सलाह देकर टाल दिया। नई आबादी गली नंबर 17 निवासी राजीव कुमार पुत्र कृष्ण लाल ने बताया कि वह सुनील सिनेमा के सामने वोडाफोन कंपनी की सिम बेचने का काम करता है। बुधवार दोपहर वह पैदल अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह स्टील ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा तो दो हथियारबंद लुटेरों ने उसे घेर लिया और पैसे छीनने लगे। ‘कापे’ से हमला किया राजीव के विरोध करने पर एक लुटेरे ने उसके पैर और हाथ में ‘कापे’ से हमला किया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब से करीब 2000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक राजीव से पैसे छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा शिकायत को गंभीरता से न लेने पर सवाल उठ रहे हैं। लूट की वारदात से यात्रियों में दहशत राजीव ने बताया कि घटना के बाद जब वह जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाने गया तो पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि पहले इलाज करवाओ, कार्रवाही बाद में देखेंगे। इधर इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रेल यात्रियों व अन्य लोगों में दहशत पाई जा रही है। क्योंकि इससे पूर्व भी कई बार यहां पर लूटपाट हो चुकी है। हालांकि पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन रेलवे स्टील ब्रिज के नीचे से वाहन चालकों का आना-जाना बंद कर दिया। जिससे लोगों में रोष पाया गया। लोगों का कहना था कि ऐसा करके पुलिस लुटेरों को संरक्षण दे रही है। पुलिस की इस कारगुजारी के खिलाफ लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles