spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sirsa Retired SDO Clashes HSVP Team SDO Remove Encroachments HUDA Sector Sirsa Wall Constructed On Road


सिरसा के हुडा सेक्टर में अतिक्रमण हटाने गई एचएसवीपी टीम के साथ उलझा खुद को रिटायर्ड एसडीओ बताने वाला व्यक्ति

सिरसा के हुडा सेक्टर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम के साथ सेक्टर निवासी एक व्यक्ति अतिक्रमण हटाने पर उलझ गया। उक्त व्यक्ति ने टीम से ये कहा कि मैं भी एसडीओ रहा हूं। कार्रवाई करनी है तो सब पर करो और एक सामान कब्जे हटाओ। टीम और उक्त व्

.

जानकारी के अनुसार, एचएसवीपी की टीम सेक्टर 20 पार्ट वन में अतिक्रमण कब्जा हटाओ कार्रवाई के लिए गई हुई थी। उनके साथ एचएसवीपी से एसडीओ रमेश कुमार जांगड़ा भी थे। इस दौरान टीम मकानों के बाहर बने रैंप और बागवानी के तौर पर लगाई ग्रिल जेसीबी से हटाई जा रही है। इसका कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं। उसी वक्त रोड की जगह पर बनाई दीवार को टीम ने जेसीबी से हटाकर गिरा दिया। उस मकान मालिक ने ऐतराज जताया। टीम ने कार्रवाई नहीं रोकी और खुद को रिटायर्ड एसडीओ बताने वाले को लगाए गए पौधे भी हटाने को कहा।

इस पर रिटायर्ड एसडीओ बताने वाला व्यक्ति भड़क गया और उसके परिवार वाले भी घर से बाहर आ गए। टीम से कहने लगे कि ये भी रिटायर्ड एसडीओ रहे हैं। टीम ने कहा, ठीक है, ये हमारा काम है और दफ्तर का है। जो कंप्लेंट आएगी, उस पर काम करेंगे। इतना कहते ही रिटायर्ड एसडीओ बताने वाला व्यक्ति बोला, दफ्तर में काम ही नहीं होता। मेरी फाइल कितने दिन से दफ्तर में पड़ी है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। टीम ने कहा कि हम अपना काम जानते हैं और वो सही से कर रहे हैं।

खुद को रिटायर्ड एसडीओ बताने वाला व्यक्ति, टीम से बहस करते हुए

खुद को रिटायर्ड एसडीओ बताने वाला व्यक्ति, टीम से बहस करते हुए

दीवार हटाने को 10 दिन पहले दी थी चेतावनी

एसडीओ रमेश कुमार के अनुसार, सेक्टर 19-20 में इन दिनों अतिक्रमण पर कार्रवाई चल रही है। पार्ट वन में रिटायर्ड एसडीओ ने अपने घर से आगे रोड की करीब दो से ढाई फुट जगह में पौधे लगाकर ढाई-तीन फुट की दीवार बना रखी थी। उस दीवार को हटाने के लिए 10 दिन पहले ही चेतावनी के तौर पर अगवत करवाया था। उन्होंने उस दीवार को नहीं हटाया। इस पर टीम वीरवार दोपहर को ये कार्रवाई की।

सेक्टर में दीवार हटाने के बाद टीम से उलझते रिटायर्ड एसडीओ

सेक्टर में दीवार हटाने के बाद टीम से उलझते रिटायर्ड एसडीओ

रिटायर्ड एसडीओ बोले, पहले कोई नोटिस नहीं दिया

रिटायर्ड एसडीओ मीडिया को दिए बयान में बोले, वह पब्लिक हेल्थ विभाग से रिटायर्ड है। विभाग कार्रवाई कर रहा है, सही है। किसी एक को न छोड़कर सब पर करनी चाहिए। विभाग पहले हमें नोटिस देता तो हम हटा लेते। अब सीधा दीवार को तोड़ दिया। ये ठीक नहीं है। पूरे सेक्टर में सभी के मकान के आगे से अतिक्रमण हटाए जाए और मेन रोड की जगह खाली कराई जाए।

सेक्टर में उक्त व्यक्ति और पुलिस को शांत होने की कहते हुए सेक्टरवासी

सेक्टर में उक्त व्यक्ति और पुलिस को शांत होने की कहते हुए सेक्टरवासी

पड़ोसी का पहले तुड़वा दिया था रैंप

स्थानीय सेक्टरवासियों के अनुसार, खुद को रिटायर्ड एसडीओ बताने वाला व्यक्ति ने सेक्टर में अपने घर के बाहर रैंप के साथ पौधे लगा रखे हैं। वहां पर रोड पर दीवार भी बना रखी है। इसी ने पड़ोसी का रैंप ये कहकर तुड़वा दिया कि टीम आते ही कार्रवाई करेगी। अब ये पड़ोसी कहने लगे कि सब के रैंप हटाओ। इस पर टीम ने उक्त व्यक्ति द्वारा बनाई दीवार भी ढहा दी। अब खुद पर कार्रवाई हुई तो गुस्सा गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles