spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

7 दिन में खाली करनी होगी बस स्टैंड की जमीन:रेवाड़ी रोडवेज GM ने दिया अल्टीमेट, 12 करोड़ की लागत से बन रहा नया बस अड्डा




रेवाड़ी के धारूहेड़ा में बस स्टैंड की जमीन से अगले 7 दिन में कब्जा खाली करना होगा। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन खुद कब्जा हटाएगा। जिसका खर्च कब्जाधारियों से वसूल किया जाएगा। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। रेवाड़ी के रोडवेज जीएम ने वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी जारी की है। जिसमें अगले 7 दिन में जमीन को खाली करने के लिए कहा गया है। धारूहेड़ा में 12 करोड़ की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। 6 एकड़ जमीन पर हो रहा निर्माण धारूहेड़ा में 6 एकड़ में नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है। 4.5 एकड़ में बस स्टैंड के भवन और बूथों का निर्माण होगा, जबकि बाकी जमीन पार्क इत्यादि के लिए खाली छोड़ी जाएगी। इससे पहले सरकार ने कंडम घोषित होने के बाद करीब 5 साल पहले धारूहेड़ा बस स्टैंड को तोड़ दिया था। जिसकी जगह अब नए बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। 15 मकान तोड़ने की तैयारी बस स्टैंड की जमीन पर करीब 15 लोगों ने अवैध कब्जे कर मकानों का निर्माण किया हुआ है। नए बस स्टैंड के निर्माण के साथ विभाग ने वर्षों से कब्जा जमाए बैठे लोगों से जमीन खाली करवाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, विभाग कब्जाधारियों को इससे पहले भी दो नोटिस दे चुका है। अब विभाग ने तीसरा नोटिस जारी किया है। जिसमें 7 दिन का अल्टीमेट दिया गया है। GM बोले- हटाने ही होंगे कब्जे रेवाड़ी रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा ने कहा कि सरकारी जमीन हर हाल में खाली करनी होगी। खुद कब्जा हटाने के लिए कब्जाधारियों को यह अंतिम नोटिस दिया है। इसके बाद भी यदि जमीन खाली नहीं कि तो विभाग स्वयं कब्जे हटवाएगा। जिस पर होने वाला पूरा खर्च कब्जाधारियों से वसूल किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles