spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जिला बार एसो. की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित




भास्कर न्यूज | रोहतक जिला बार एसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग में शनिवार को बार एवं अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक मामलों तथा बार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। हाउस ने निर्णय लिया कि पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो के विरुद्ध दर्ज कथित 1.33 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में कोई भी अधिवक्ता उनके पक्ष में न्यायालय में पेश नहीं होगा। साथ ही, उनके ऊपर बकाया राशि को रिकॉर्ड में दर्शाते हुए मतदान अधिकार स्थगित रखने तथा रिकवरी की कार्रवाई शुरू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। पूर्व प्रधान दीपक कुंडू के कार्यकाल में चैंबर निर्माण से संबंधित करीब 7.72 करोड़ रुपए की कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। रोहतक. जिला बार एसोसिएशन की बैठक में मौजूद अधिवक्ता।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles