spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर हरभजन सिंह-अशोक मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन करेगी AAP:दोपहर डेढ़ बजे छोटी बारादारी-120 फुटी रोड पर पहुंचेंगे, मित्तल का फूंका जाएगा पुतला




पंजाब की आप सरकार की तरफ से राज्यसभा भेजे गए लवली यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल के बीजेपी जॉइन करने के खिलाफ जालंधर के आप वर्कर प्रदर्शन करेंग।
आप के जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह की तरफ से कहा गया है कि ये प्रदर्शन छोटी बारादरी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर और 120 फुटी रोड पर किया जाएगा। 120 फुटी रोड बस्ती नौ में अशोक मित्तल का पुतला जलाया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कैंट निर्वाचन क्षेत्र के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों, सरपंचों और पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही प्रत्येक सदस्य को अपने साथ कम से कम 15 साथियों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि पार्टी की एकजुटता और कड़ा विरोध दर्ज कराया जा सके। शनिवार को आप वर्करों ने लिखा था गद्दार
शनिवार को भी आप वर्करों ने लवली यूनिवर्सिटी और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले आप वर्करों ने काली स्प्रे से लवली के गेट और भज्जी के घर के गेट पर पंजाब के गद्दार लिख दिया था। इस दौरान वर्करों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई थी। आप वर्करों ने कहा कि पार्टी ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था लेकिन वे ईडी की रेड से डर गए और बीजेपी में शामलि होकर पंजाब के लोगों को धोखा दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles