spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर के अर्बन एस्टेट में स्नेचिंग:घर के पास बुजुर्ग महिला से पानी मांगने के बहाने सोने की बालियां छीनकर लुटेरे फरार




जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेज-2 में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। यहां पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत के निवास के ठीक पीछे वाली गली में दिन-दहाड़े दो बाइक सवार लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया। चालाक लुटेरों ने पहले महिला से पानी पीने का बहाना बनाया और जैसे ही महिला का ध्यान भटका, वे उनके कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। पानी मांगने के बहाने आए थे लुटेरे मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग महिला जिसकी पहचान लीलावती के रूप में हुई है, अपने घर के बाहर एक अन्य महिला के साथ बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और लीलावती के पास जाकर बड़े ही सामान्य तरीके से पानी मांगने लगा।
बुजुर्ग महिला ने मानवता दिखाते हुए युवक को बताया कि पास के पार्क में पानी की टैप (नल) लगी हुई है, वह वहां जाकर पानी पी सकता है। जैसे ही महिला ने पार्क की ओर इशारा किया, लुटेरे ने अपनी असलियत दिखा दी।
पलक झपकते ही वारदात को दिया अंजाम जैसे ही लीलावती का ध्यान पार्क की तरफ हुआ, युवक ने तेजी से उनके कानों पर झपट्टा मारा और सोने की बालियां नोच लीं। चीख-पुकार मचने से पहले ही युवक तेजी से दौड़कर सड़क पर पहले से स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठा और अपने साथी के साथ रफूचक्कर हो गया। अचानक हुई इस झपटमारी से बुजुर्ग महिला बुरी तरह सहम गईं और उनके कानों में चोट भी आई है। सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह नौजवानों ने पहले रेकी की और फिर बड़ी चालाकी से बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में उलझाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की जांच शुरु पीड़ित महिला लीलावती के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और लुटेरों के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान लगभग हो चुकी है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles