spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ज़ीरकपुर में 20 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार:होलोग्राम नहीं मिले, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार




पंजाब आबकारी विभाग ने जीरकपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी। विभाग ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। यह कार्रवाई पटियाला के डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) खुशदिल सिंह संधू और रोपड़ रेंज के सहायक आबकारी आयुक्त के दिशा-निर्देशों पर की गई। मोहाली के आबकारी अधिकारी दीवान चंद ने इसकी निगरानी की। गुप्त सूचना मिलने के बाद आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह (ज़ीरकपुर) और सतिंदर मल्ही (कुराली) ने आबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ज़ीरकपुर-डेराबस्सी मार्ग पर होटल क्लियो के पास नाकाबंदी की। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक सफेद महिंद्रा ज़ायलो (HR71E6677) को रोका गया। 9 पेटी व्हिस्की बरामद वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 9 पेटी 999 व्हिस्की, 4 पेटी जमीला संत्रा (बोतल), 4 पेटी जमीला संत्रा (हाफ) और 3 पेटी जमीला संत्रा (निप) बरामद हुई। कुल 20 पेटियां शराब मिलीं। जांच में सामने आया कि यह शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी। बोतलों पर न तो होलोग्राम थे और न ही ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली के आवश्यक चिन्ह मौजूद थे, जो अवैध तस्करी की पुष्टि करता है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कृष्ण पाल पुत्र गरीब सिंह के रूप में हुई है। वह पंचकूला (हरियाणा) के हरिपुर, सरकपुर में धर्मशाला के नजदीक का निवासी है। आबकारी विभाग की शिकायत पर ज़ीरकपुर थाने में आरोपी के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 61(1)(14) और 78(2) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और कर चोरी के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles