फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट स्थित ट्रेंड्स मोबाइल शॉप में घुसकर चोरी करने और उसके बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिसार जिले के आदमपुर निवासी प्रवीन उर्फ लॉरेंस के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन केस दर्ज हैं। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 14 हजार रुपए की नकदी, एक बैग तथा चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मोबाइल शॉप संचालक लाजपत नगर निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। मंदिर में चोरी का आरोपी भी पकड़ा वहीं, हनुमान मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उसकी पहचान शक्ति नगर निवासी रोहित के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मालती शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। उसने दान पात्र से दो हजार रुपए चोरी कर लिए थे। इस आरोपी रोहित के खिलाफ भी पहले से दो केस दर्ज हैं। इनमें से एक साल 2020 और दूसरा साल 2021 में सिटी थाने में दर्ज किया गया था। जानिए… आरोपी प्रवीन पर किस धारा में दर्ज हैं केस
आदमपुर निवासी चोरी के आरोपी प्रवीन के खिलाफ पहला केस साल 2023 में दर्ज किया था। उसके खिलाफ 24 अगस्त 2023 को भट्टू थाने में आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 11 सितंबर 2024 को सिटी थाना फतेहाबाद में बीएनएस की धारा 305, 331(4) और साल 2025 में बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत केस दर्ज हुआ था।
Source link
