spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़- CTU मल्टी OTA टिकटिंग शुरू करेगा:अभी सिर्फ एक ऐप से बुकिंग होती है, हरियाणा-पंजाब समेत 8 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा




चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट (CTU) बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। CTU कई नामी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTA) जैसे मेक माय ट्रिप, गोइबिबो से जुड़ने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनियों से आवेदन भी मांगे गए हैं। 15 दिन के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी। शर्तों पर खरी उतरने वाली कंपनियों को शामिल किया जाएगा। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ाने और प्राइवेट ऑपरेटरों को टक्कर देने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक इस योजना के पीछे सीटीयू का मुख्य उद्देश्य अपनी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाना है। दूसरा जिन आठ राज्यों में सीटीयू का नेटवर्क है, वह सारे नामी टूरिस्ट प्लेस है। इनमें सैलानी देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी आते हैं। ऐसा करने से प्राइवेट बस ऑपरेटर को भी सीटीयू टक्कर देगा। इसके अलावा यात्रियों का फायदा ज्यादा होगा। इससे पहले CTU ने रेड बस के साथ एक समझौता किया हुआ है, जो 31 मार्च 2027 तक या नए कॉन्ट्रैक्ट होने तक चलेगा। लेकिन अब सीटीयू चाहता है कि ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियां (OTA) उसके साथ जुड़ें ताकि ज्यादा लोग टिकट बुक कर सकें। इसी चीज को ध्यान में रखकर यह रणनीति बनाई हुई है। लोगों को होंगे ये 5 फायदे… सभी टूरिस्ट स्थानों को करती है कवर सीटीयू की मौजूदा समय में आठ राज्यों में बस सर्विस है। इसमें चंडीगढ़ समेत पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और यूपी शामिल है। बसें रोजाना 1,33,530 किमी का सफर तय करती हैं। इसमें शहर/लोकल 83,269 किमी और लंबी दूरी (इंटरस्टेट) 50,261 किमी शामिल है। लगभग 642 बसें हैं। लोकल रूट पर 464 बसें और इंटरस्टेट रूट पर 178 बसें चल रही हैं। 71 बसें जल्दी सीटीयू को मिलेगी सीटीयू का फोकस अब इलेक्ट्रिक बसों पर है। अभी तक पीएम श्री योजना के तहत 45 बसें सड़कों पर चल रही हैं। दो बसों को रिजर्व में रखा है। जबकि 12 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। 59 बसें शनिवार को सीटीयू में आई हैं। इन्हें जल्दी ही शामिल किया जाएगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में सड़कों पर खड़ी नहीं कर सकेंगे गाड़ियां:खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनेगी, पहले वाली की कैपेसिटी बढ़ेगी, बंद मल्टी पार्किंग दोबारा शुरू होगी चंडीगढ़ में लोगों की आबादी से ज्यादा वाहन हो गए हैं, जिससे पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम नई स्ट्रेटजी पर काम कर रहा है। शहर में जहां-जहां खाली जमीन पड़ी है, उसे चिन्हित किया जा रहा है, ताकि वहां अस्थायी पार्किंग बनाई जा सके। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles