spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ मेयर की कई जगह औचक चेकिंग:सेक्टर-7, 26 और रायपुर खुर्द STP का निरीक्षण, अफसरों को सख्त निर्देश; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट




चंडीगढ़ में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के लिए मेयर सौरभ जोशी ने मंगलवार को सेक्टर-7, सेक्टर-26 और रायपुर खुर्द स्थित एसटीपी (वार्ड-8) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा भी मौजूद रहे। मेयर ने मार्केट एरिया की समस्याओं और कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मेयर ने सभी विभागों को तीन दिन के भीतर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर काम की निगरानी करें और तय समय में काम पूरा करें। निर्देशों की अनदेखी पर कार्रवाई होगी।
सेक्टर-7 और सेक्टर-26 के मार्केट क्षेत्रों में खराब सड़कों और गड्ढों को लेकर मेयर ने सख्ती दिखाई। खासकर सेक्टर-26 डी में एससीओ के पीछे की सड़कों की हालत सुधारने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने को कहा गया है। पार्किंग और ट्रैफिक सुधारने के निर्देश
मेयर ने पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एंट्री-एग्जिट प्वाइंट व्यवस्थित करने, पार्किंग स्टाफ बढ़ाने और ट्रैफिक प्लान की समीक्षा करने को कहा। सेक्टर-7 में सिप एंड डाइन साइट से सर्विस रोड खोलने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि जाम की समस्या कम हो सके। मेयर ने रोजाना सफाई सुनिश्चित करने, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन लागू करने और कचरे के हॉटस्पॉट खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही नालियों की सफाई और सीवरेज पानी के जमाव को तुरंत हटाने को कहा गया।
मार्केट एरिया में पौधारोपण, लैंडस्केपिंग और हरियाली बढ़ाने की योजना पर भी काम शुरू करने को कहा गया, ताकि इलाके का माहौल बेहतर हो। रायपुर खुर्द STP में विकास कार्य तेज होंगे
रायपुर खुर्द एसटीपी के निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद हरजीत सिंह के साथ मेयर ने विकास कार्यों की समीक्षा की। यहां पहुंच के लिए सड़क बनाने, हरियाली बढ़ाने और अन्य सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए।
एसटीपी क्षेत्र में पार्क, वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग, बेंच और साइन बोर्ड जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही प्लांट की नियमित सफाई और मेंटेनेंस सुनिश्चित करने को कहा गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles