spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में PU का छात्र तीसरी मंजिल से गिरा:खाना खाकर हॉस्टल की बालकनी में खड़ा था, अचानक बैलेंस बिगड़ा; पुलिस CCTV खंगाल रही




चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर-6 में एक छात्र तीसरी मंजिल से गिर गया। इससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। छात्र के दोस्त उसे उठाकर अस्पताल ले गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्र की पहचान नसीब सिंह के रूप में हुई है। वह बीए का छात्र है और फिरोजपुर का रहने वाला है। उसके दोस्तों ने बताया है कि नसीब खाने खाने के बाद तीसरी मंजिल पर खड़ा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गया। हालांकि, समय पर अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बच गई। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, पुलिस मामले की गहराई तक जाने के लिए हॉस्टल के सीसीटीवी खंगाल रही है। छात्र को चक्कर आने से संतुलन बिगड़ा प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के अनुसार, खाना खाने के बाद नसीब सिंह हॉस्टल में अपने कमरे के बाहर बालकनी में खड़ा था। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह बालकनी से नीचे गिर गया। छात्रों ने बताया कि नसीब की चीख-पुकार सुनकर अन्य छात्र तुरंत मौके पर पहुंचे। वह उठ नहीं पा रहा था और दर्द के कारण कराह रहा था। इसके बाद बिना देरी किए उसे इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे तुरंत अटैंड किया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। कहीं गहरी चोट नहीं है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना के समय केवल अंधरूनी चोटें ही लगी थीं। समय पर अस्पताल पहुंचाने से स्थिति गंभीर होने से बच गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस फिलहाल इसे हादसा ही मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पीयू प्रशासन भी सतर्क इस मामले के बाद पीयू प्रशासन भी सतर्क हो गया है और पीयू स्टाफ व कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि पीयू में सभी फ्लोर चेक किए जाएं। छतों पर जाकर देखें कि कहीं बिल्डिंग में कोई दिक्कत तो नहीं। ऐसे सभी मामलों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles