![]()
फाजिल्का जिले के सरहदी इलाके में आई बाढ़ की वजह से काफी सड़कों का नुकसान हुआ। सड़के टूट गई, लेकिन लोगों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि सड़कों का निर्माण कब शुरू होगा। अब विधायक नरेंद्रपाल सवना ने सरहदी गांव में बनने वाली इन सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवा दी है। विधायक ने दावा किया कि 7 करोड़ रुपए की लागत से यह सड़कें बनाई जाएंगी। जिसके देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। अगले 5 साल तक अगर कोई भी सड़क पर नुकसान होगा तो उसे सही करना ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी। इन सड़कों का होगा निर्माण विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में 7.06 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाली नई सड़कों का शिलान्यास कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि कांवावाली रोड पुलिस से राम सिंह भैनी से महात्मा नगर सीसी फ्लोरिंग सड़क 249.85 लाख, राम सिंह भैणी से झांगड़ भैनी, रेतेवाली भैनी से गुलाबा भैणी 113.68 लाख, महात्म नगर से तेजा रूहेला 35.13 लाख में सड़क बनाई जाएगी। वहीं महात्म नगर से दोनानानका 47.69 लाख, महात्म नगर से भैनी चानन सिंह 40.79 लाख, झांगड़ भैनी से एक नंबर गट्टी 30.76 लाख, गुलाबा भैणी से धनी सद्दा सिंह 27.99 लाख, दोना नानका से नया पुल तेजा रूहेला 40.15 लाख और गांव तेजा रूहेला से नया पुल तेजा रूहेला तक 114 लाख रुपए की लागत से सड़के बनेगी। 3 महीनों में तैयार होगीं सड़कें इन सभी सड़कों के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि हलके के लोगों की ये लंबे समय से लंबित मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि यह सड़कें लगभग 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगी। सड़कों की मरम्मत का फंड सुरक्षित रखा विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़कों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें सामग्री या निर्माण कार्य में कहीं भी कोई कमी नजर आती है, तो उन्हें फोन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने अगले 5 वर्षों के लिए सड़कों की मरम्मत का फंड सुरक्षित रखा है। ताकि भविष्य में यदि कहीं भी सड़क खराब होती है तो उसे तुरंत ठीक किया जा सके।
Source link
फाजिल्का में बाढ़ से टूटी सड़कों का होगा निर्माण:विधायक सवना ने काम करवाया शुरू, बोले-अगले 5 साल ठेकेदार होगा जिम्मेदार







