spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में 2 वाहन चोर गिरफ्तार:रेकी के बाद घरों में करते थे वारदात, 5 दोपहिया वाहन बरामद; पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस




चंडीगढ़ में वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। ये शातिर चोर पहले रेकी करते थे और बाद में वारदात को अंजाम देते थे। मौका देखकर चंडीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 5 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना सेक्टर-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की अगुवाई में की गई]। आरोपी अजय कुमार निवासी गांव झामपुर, मोहाली और प्रमोद निवासी मलोया कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। जानिए कैसे पकडे आरोपी चंडीगढ़ में सामने आए इन दोनों मामलों में पुलिस ने जांच के बाद अहम खुलासे किए हैं। पहला मामला सेक्टर-40डी स्थित मार्केट पार्किंग, किसान मंडी के पास से एक दोपहिया वाहन चोरी हो गया था। शिकायतकर्ता राज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 8:30 बजे अपना वाहन पार्क कर गया था, लेकिन शाम करीब 7 बजे लौटने पर वाहन वहां से गायब मिला। इसके बाद थाना सेक्टर-39 में ई-एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार जांच के बाद आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की और उसके कब्जे से संबंधित वाहन भी बरामद किया गया। मकान के बाहर चुराई थी एक्टिवा दूसरा मामला 17 मार्च 2019 का है, जिसमें सेक्टर-37 स्थित एक मकान के बाहर से एक्टिवा चोरी हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने रात करीब 8 बजे अपना स्कूटर घर के बाहर खड़ा किया था, लेकिन कुछ समय बाद वह वहां नहीं मिला। इस संबंध में थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन लंबे समय तक आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। चंडीगढ़ पुलिस ने पुराने मामलों की जांच फिर से शुरू की। तकनीकी जानकारी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी करने की बात कबूल कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके कब्जे से चोरी किए गए वाहन भी बरामद कर लिए हैं। आगे की जांच जारी है। 5 दोपहिया वाहन बरामद
चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से कुल 5 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जो अलग-अलग इलाकों से चोरी किए गए थे। बरामद वाहनों में CH-01-AZ-5251, CH-01-BK-1159, CH-01-BS-5094 और AP-04-BP-5355 नंबर के वाहन शामिल हैं, जबकि एक होंडा बाइक बिना नंबर प्लेट के पाई गई। पुलिस के अनुसार, इन वाहनों में से कुछ चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों से चोरी किए गए थे, जबकि एक वाहन बाहरी राज्य का भी है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपी दूसरे राज्यों में भी सक्रिय हो सकते हैं। पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी अजय कुमार और प्रमोद का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। यानी इससे पहले इनके खिलाफ किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया, जिससे यह संकेत मिलता है कि ये पहली बार इस तरह की वारदात में शामिल हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles