![]()
चंडीगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए प्रशासन की ओर से 1 जून 2026 से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों का उद्देश्य लाभार्थियों को राशन सब्सिडी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करवाना और मोबाइल एप डाउनलोड करवाना है। प्रशासन ने साफ किया है कि जरूरी जानकारी जमा करवाना और मोबाइल एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा लाभार्थियों की खाद्य सब्सिडी बंद हो सकती है। ये कैंप मलोया, मनीमाजरा (RIMT स्कूल के पास), खजैरी, मौली जागरां (विकास नगर), सेक्टर-25, बुरैल (भोपाल स्टेडियम रामलीला ग्राउंड), सेक्टर-55, खुड्डा अलीशेर, सेक्टर-37 और सेक्टर-42 के कम्युनिटी सेंटरों में आयोजित किए जाएंगे। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल लेकर पहुंचे प्रशासन के अनुसार जिन लाभार्थियों ने राशन सब्सिडी मोबाइल फोन पर प्राप्त करने के लिए पहले ही अपनी जानकारी जमा करवा दी है, लेकिन अब तक मोबाइल एप डाउनलोड नहीं किया है, वे अपने आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन के साथ कैंप में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करें। वहीं, जिन लोगों ने अब तक अपनी जानकारी जमा नहीं करवाई है, उनसे भी कैंप में पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जमा करवाने की अपील की गई है। जनता कॉलोनी सेक्टर-25, संजय कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, कॉलोनी नंबर-4 समेत टूटी हुई कॉलोनियों और स्लम बस्तियों के राशन कार्ड धारक भी अपने वर्तमान निवास स्थान के नजदीकी कैंप में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशासन ने कहा कि राशन सब्सिडी की राशि प्राप्त करने के लिए सभी लाभार्थियों को प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें भविष्य में सब्सिडी मिलनी बंद हो सकती है।
Source link
चंडीगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए लगेंगे कैंप:1 जून शुरू, मोबाइल ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल लेकर पहुंचे







