Related Posts

चंडीगढ़ में चोरी-लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश:'वार अगेंस्ट क्रिमिनल्स' के तहत 5 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने कई वारदातें सुलझाईं




एसएएस नगर पुलिस ने ‘वार अगेंस्ट क्रिमिनल्स’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्राईसिटी में सक्रिय चोरी और लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरमंदेप सिंह हंस ने बताया कि ये आरोपी कई आपराधिक मामलों में वांछित थे और लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे। आरोपियों की पहचान राजपुरा निवासी अजय कुमार, लालड़ू निवासी नसीब कुमार उर्फ माल्टा, बनूड़ निवासी साजन उर्फ बिंदर, लालड़ू निवासी गोपी उर्फ सिल्लू और राजपुरा निवासी विक्की उर्फ सागर के रूप में हुई है। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, विक्की और अजय पर पहले से ही डकैती, चोरी और स्नैचिंग सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने 20-21 अप्रैल की रात को एक इलेक्ट्रिकल दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल पर दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने दुकान से पानी की मोटर, बैटरियां और केबल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इस दौरान दुकानदार को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। 22 अप्रैल को किया था केस दर्ज इस मामले में 22 अप्रैल को केस दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर 26 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के दौरान दो अन्य साथियों का खुलासा हुआ, जिन्हें 27 अप्रैल को दबोच लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह देर रात दुकानों की रेकी करता था और फिर उन्हें निशाना बनाता था। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से कई अन्य मामलों का भी खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें