spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील:ईद पर सेक्टर-29 मस्जिद के बाहर उठी मांग, सुबह 6 बजे से शुरू हुई नमाज




चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित मस्जिद के बाहर ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। ईद की नमाज अदा करने के बाद समाज के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से इस संबंध में ठोस कदम उठाने की अपील की। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने से देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का अहम प्रतीक है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए प्रभावी नीति बनाई जानी चाहिए। प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के साथ उसके संरक्षण और देखभाल के लिए सख्त कानून और ठोस नीति लागू की जाए। इस दौरान समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश भी दिया। सुबह 6 बजे से शुरू हुई नमाज
चंडीगढ़ सहित पूरे ट्राई सिटी में आज सुबह 6:00 बजे से ईद की नमाज शुरू हो गई थी। इसमें जामा मस्जिद, सेक्टर 20, मनीमाजरा, डेराबस्सी, दशमेश नगर, नयागांव सिंघा देवी के साथ-साथ शहर की दूसरी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। शाम को सांसद सतमाम सिंह हुए थे शामिल
ईद की पूर्व संध्या पर, सांसद सतमाम सिंह के नेतृत्व में ‘इंडियन माइनॉरिटीज़ फेडरेशन’ ने चंडीगढ़ की जामा मस्जिद में आखिरी रोज़ा इफ़्तार में शिरकत की। उन्होंने ईद की दिली मुबारकबाद दी और मौलाना साहब के साथ मिलकर, इस्लाम में प्रेम, एकता और भाईचारे के संदेश पर बात की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles