spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़-पंजाब में दो दिन गर्मी से राहत नही:औसत तापमान 0.5°C बढा, फरीदकोट में पारा 45.7°C पहुंचा; 1 जुलाई से येलो अलर्ट




पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में गर्मी और उमस का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं जरूर चलीं, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल पंजाब का औसत तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में रविवार को फरीदकोट सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्म हवाओं और बढ़ती नमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। चंडीगढ़ में उमस से राहत नहीं, बादलों की आवाजाही जारी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी, लेकिन उमस में खास कमी आने के आसार फिलहाल नहीं हैं। पंजाब के प्रमुख शहरों में तापमान का हाल फरीदकोट: अधिकतम 45.7°C बठिंडा: अधिकतम 44.0°C, न्यूनतम 29.0°C पटियाला: अधिकतम 42.2°C, न्यूनतम 31.1°C पठानकोट: अधिकतम 41.4°C, न्यूनतम 27.9°C लुधियाना: अधिकतम 41.2°C, न्यूनतम 30.4°C चंडीगढ़: अधिकतम 41.6°C, न्यूनतम 29.2°C अमृतसर: अधिकतम 39.5°C, न्यूनतम 29.0°C 30 जून तक राहत नहीं, 1 जुलाई से बदलेगा मौसम मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 29 और 30 जून को पंजाब और चंडीगढ़ के लिए किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन दिनों मौसम मुख्य रूप से साफ या आंशिक बादलों वाला रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। हालांकि 1 जुलाई से मौसम करवट लेने वाला है। 1 और 2 जुलाई को येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना रहेगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। जुलाई की शुरुआत में मिलेगी गर्मी से राहत मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में सक्रिय होने वाला मानसूनी सिस्टम पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को लंबे समय से चली आ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत दिला सकता है। खासकर मालवा और दोआबा क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles