spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ नगर निगम की FCC बैठक आज:विकास कार्यों के 16 एजेंडों पर होगी चर्चा; पार्कों, पानी-सीवर परियोजनाओं को मिलेगी मंजूरी




चंडीगढ़ नगर निगम (एमसी) की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (FCC) की 364वीं बैठक आज सुबह 11:30 बजे सेक्टर-17 स्थित निगम ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। बैठक में शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े करीब 16 अहम एजेंडों पर चर्चा कर प्रशासनिक मंजूरी दी जाएगी। बैठक में वार्ड नंबर-23 के पार्कों में बने बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का पुनर्विकास प्रमुख एजेंडा रहेगा। करीब 15.31 लाख रुपये की लागत से यहां इंटरलॉकिंग स्पोर्ट्स टाइल्स, नए नेट, पोल और फेंसिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-35सी की ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण और लैंडस्केपिंग का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। पानी और सीवरेज व्यवस्था सुधारने पर होगा फैसला गांव खुड्डा लाहौरा में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 300 मिमी व्यास की नई सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं सेक्टर-31डी के मकान नंबर 3001 से 3016 तक कम पानी के दबाव की समस्या खत्म करने के लिए बूस्टर से नई डीआई वाटर सप्लाई लाइन बिछाने पर भी फैसला लिया जाएगा। गांव कैंबवाला में नया गहरा बोर ट्यूबवेल लगाने के संशोधित प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर रहेगा फोकस बैठक में डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) और ऑनलाइन कंटीन्यूअस एफ्लुएंट मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदूषण की निगरानी को और प्रभावी बनाना है। इन विकास कार्यों पर भी लग सकती है मुहर



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles