Related Posts

गोरखपुर में बुद्ध विहार गेट से टकराई तेज रफ्तार कार:सामने जा रही बुलेट भी चपेट में आई, कार का पहिया 50 मीटर तक छटका




गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। यह घटना रात करीब 10 बजे पैडलेगंज स्थित बुद्ध विहार के मुख्य गेट पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौका विहार की तरफ से आ रही एक फॉक्सवैगन पोलो कार तेज रफ्तार में थी। अचानक नियंत्रण खोने के बाद कार सीधे बुद्ध विहार के गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पीछे का पहिए अलग होकर करीब 50 मीटर दूर तक जा पहुंचे। हादसे के दौरान कार के सामने चल रही एक बुलेट बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने घायलों की मदद की, जबकि कुछ लोग वीडियो और फोटो बनाते नजर आए। हादसे के बाद कार में सवार लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पैडलेगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें