spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 176वां दिन 636 जगह छापेमारी, 440 संदिग्ध गिरफ्तार



चंडीगढ़ | ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 176वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 636 ठिकानों पर छापेमारी की। अभियान के 176वें दिन पुलिस टीमों ने 6 हथियारों सहित 440 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 49270 हो गई है। इसके अतिरिक्त 422 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। इधर, पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के 501वें दिन भी अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए 44 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 805 ग्राम हेरोइन, 561 नशीली गोलियां और 21700 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles