spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ क्लब विवाद-दोस्त की पिस्तौल दिखाकर जमाई धौंस:डांस फ्लोर पर धक्कामुक्की से बढ़ा विवाद; 4 आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर




चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित कोमो हाउस क्लब में पहले अंदर फ्रांस में पढ़ाई कर रहे NRI छात्र ध्रुव के साथ मारपीट करने और बाद में बाहर आकर पिस्टल लहराकर फरार होने वाले चारों आरोपियों को ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने जो पिस्टल दिखाई थी, वह उनके एक दोस्त की थी। उसी पिस्टल को दिखाकर उन्होंने क्लब में धौंस जमाई थी। इसके अलावा, शनिवार रात क्लब में वारदात करने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपते रहे। करनाल में मिली लोकेशन सोमवार को ऑपरेशन सेल ने उनकी लोकेशन ट्रेस की, जो हरियाणा के करनाल में मिली। इसके बाद ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों के नेतृत्व में टीम करनाल पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपियों की कार देख उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने दोबारा चेतावनी दी और कुछ दूरी पर जाकर कार में बैठे चारों आरोपियों अनिकेत, जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी, तरमिंदर और पंजाबी सिंगर करण औजला के मैनेजर बलदीप सिंह उर्फ सराओ को गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल लेने के लिए दोस्त लगा रहा चक्कर पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अनिकेत ने शिकायतकर्ता ध्रुव को यह कहकर धमकाया था कि उसका एक रिश्तेदार जज है और वह खुद जज का बेटा है। जांच में यह भी सामने आया कि अनिकेत का एक दोस्त अपनी लाइसेंसी पिस्टल गलती से उसके घर पर छोड़ गया था। बाद में उसे अपने घर पहुंचकर इसका पता चला। वह दोस्त पंजाब का रहने वाला है और पिछले 5 दिनों से अपनी पिस्टल वापस लेने के लिए अनिकेत के घर के चक्कर लगा रहा था। कभी अनिकेत घर पर नहीं मिला तो कभी उसने फोन पर थोड़ी देर बाद मिलने की बात कही, लेकिन पिस्टल वापस नहीं की। डांस फ्लोर पर अनिकेत और ध्रुव में हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, शनिवार रात को कोमो हाउस क्लब के डांस फ्लोर पर सभी लोग डांस कर रहे थे। उनमें से ज्यादातर ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान डांस करते समय ध्रुव का अनिकेत को धक्का लग गया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। पहले अनिकेत के दोस्त दोनों का झगड़ा छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विवाद और बढ़ गया। इसके बाद अनिकेत के दोस्तों ने भी ध्रुव को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। जानिए युवक ने पुलिस को क्या बताया… काली शर्ट वाले व्यक्ति से बहस: FIR के अनुसार, घटना 12 जुलाई की रात करीब 2 बजे सेक्टर-7 स्थित क्लब में हुई। फिरोजपुर के रहने वाले ध्रुव त्रेहन (फ्रांस के ईडीएचईसी बिजनेस स्कूल में मास्टर्स इन फाइनेंस का छात्र) ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त स्वपन थिंद के साथ क्लब के सामने खड़ा था। इसी दौरान काली शर्ट पहने एक व्यक्ति की उसके दोस्त से बहस होने लगी। हाथ पकड़कर उंगलियां जोर से मरोड़ दीं: ध्रुव ने कहा कि उसने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उस व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर उंगलियां मरोड़ दीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसकी ओर दौड़ पड़ा। मौके पर मौजूद बाउंसरों ने बीच-बचाव कर उसे हटाने का प्रयास किया। क्लब के अंदर आकर घेर लिया: पीड़ित ने कहा- कुछ देर बाद आरोपी की पहचान अनिकेत गुप्ता के रूप में हुई। उसने दोबारा हमें घेर लिया और कथित तौर पर कहा- मेरी तरफ देखने की हिम्मत कैसे हुई? मेरे इनकार करने पर बाउंसर उसे वहां से ले गए, लेकिन आरोपी अनिकेत गुप्ता अपने चार-पांच साथियों के साथ वापस आया और हमला कर दिया। मेज उठाकर सिर पर फेंकी: ध्रुव ने बताया कि आरोपियों ने उसके चेहरे और सिर पर लगातार मुक्के मारे, लातों से हमला किया और लोहे के कड़े से भी वार किए। मेज उठाकर उसके सिर पर फेंकी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसे बाएं कान से सुनना बंद हो गया। लगातार हमले के कारण वह बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गया था। जज का बेटा हूं, गोली मार दूंगा: शिकायत में ध्रुव ने कहा- मारपीट के दौरान आरोपी अनिकेत गुप्ता ने खुद को जज मुनीश गुप्ता का बेटा बताते हुए मुझे और मेरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी। उसने ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेते हुए धमकाया और कहा कि वह मुझे जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोपी ने फिर धमकी दी: ध्रुव ने कहा- इसके बाद मैं किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्तों के साथ क्लब के अंदर चला गया। इसी दौरान क्लब के मालिक और उनके मित्र तोषण अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी फिर धमकी देने लगे और कहा कि वह सभी को गोली मार देगा। कार से पिस्टल निकालकर लहराई: पीड़ित ने बताया कि आरोपियों में से 2 लोग अपनी कार की ओर गए और वहां से हथियार निकाल लाए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पिस्टल लहराई और क्लब मालिक की ओर तानते हुए उसे तलाशने लगे। इस दौरान मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। BMW से कुचलने की कोशिश: ध्रुव के अनुसार, आरोपी बाद में BMW एक्स-7 (CH01CV-0066) में बैठकर वहां से निकले। उन्होंने कार से क्लब मालिक, उनके साथी और आसपास मौजूद लोगों को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान पार्किंग में खड़ी तीन-चार गाड़ियों को भी टक्कर लगी। शिकायत में एक क्षतिग्रस्त सफेद फॉर्च्यूनर (CH62CH-3343) का भी जिक्र है। इन 5 पर की पुलिस ने FIR पुलिस ने अनिकेत गुप्ता, जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी, बलदीप सिंह सराओ उर्फ बाली और दो अज्ञातों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(3), 189, 115(1), 351(3), 281 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत FIR दर्ज की है। आरपीजी हमला क्या है….जिसमें जग्गी आरोपी 9 मई 2022 को मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले से जुड़ा है। इस हमले में किसी की जान नहीं गई थी, लेकिन इसे पंजाब में हुई एक बड़ी आतंकी घटना माना गया था। इसमें जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी का नाम शामिल है। जांच के दौरान सामने आया कि इस हमले के पीछे खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) की भूमिका थी। इन संगठनों ने कथित तौर पर गैंगस्टर नेटवर्क के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 20 सितंबर 2022 को इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles