spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मिट्‌टी कारोबारी को गोली मारने वालों को दिए हथियार:प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा, CIA-1 का खुलासा; कुरुक्षेत्र में बड़ा हथियार सप्लायर विक्की




कुरुक्षेत्र जिले में 9 दिन पहले एनकाउंटर में पकड़े गए विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी को CIA-1 ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया। CIA-1 ने खुलासा किया कि विक्की ने शाहाबाद के मिट्‌टी कारोबारी को गोली मारने वाले आरोपियों को भी हथियार दिए थे। इससे पहले उसने 14 जून को गांधी नगर गोलीकांड में विक्की का नाम जुड़ा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विक्की सोढ़ी पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 24 से ज्यादा केस दर्ज हैं। यमुनानगर में जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में भी उसका नाम शामिल है। जिले में विक्की बड़ा हथियार सप्लायर था। पुलिस के रडार पर था आरोपी कुरुक्षेत्र में वह लंबे समय से बदमाशों तक अवैध हथियार पहुंचाने के आरोप में पुलिस के रडार पर था। करीब डेढ़ महीने पहले शाहाबाद में मिट्टी कारोबारी सुनील पर हुई फायरिंग में भी आरोपियों तक हथियार पहुंचाने का आरोप विक्की पर लगा। इसके बाद 14 जून की सुबह गांधी नगर में हुए चर्चित गोलीकांड की जांच में भी उसका नाम सामने आया। CIA-1 ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया गांधी नगर गोलीकांड की जांच के दौरान CIA-1 ने विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पूछताछ में उसने राहुल बारना और उसके साथियों को हथियार उपलब्ध कराने की बात कबूल की। इसके बाद उसने अपने घर में अवैध हथियार छिपाने की जानकारी दी। पुलिस टीम आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर 2 अवैध पिस्टल, 4 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद भागने की कोशिश हथियार बरामद कर पुलिस टीम आरोपी को लेकर कुरुक्षेत्र लौट रही थी। जीटी रोड पर उमरी चौक के पास उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। गाड़ी रुकते ही उसने एक पुलिसकर्मी की बाजू पर दांत से काट लिया और हाथ छुड़ाकर खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिस ने पहले उसे रुकने की चेतावनी दी और हवाई फायर किया। जब आरोपी नहीं रुका तो उसकी दाहिनी टांग पर गोली चलाई गई। गोली लगते ही वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles