Related Posts

गुलदेव टंडन बने नारनौल में जिला न्यायवादी:कार्यभार संभाला, एचपीजीसीएल में दे चुके सेवाएं, लंबित केस निटपाना होगी प्राथमिकता




हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेशों के बाद गुलदेव टंडन ने महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में जिला न्यायवादी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, वे हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन (HPGCL) में प्रबंधक निदेशक कार्यालय में कार्यरत थे। गुलदेव कुमार टंडन लंबे समय से एचपीजीसीएल पंचकूला में कानूनी मामलों की पैरवी कर रहे थे। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए सरकार ने उन्हें नारनौल जिला न्यायालय में जिला न्यायवादी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर सहायक जिला न्यायवादी कनीना सतीश भानकुर, सत्यपाल सिंह नायब कोर्ट और दुष्यंत कुमार ने जिला न्यायवादी कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें बुके भी भेंट किया गया। लंबित मामलों का निपटारा कराना प्राथमिकता : टंडन इस अवसर पर गुलदेव कुमार टंडन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे में तेजी लाना होगी। उन्होंने पारदर्शिता, निष्पक्षता और त्वरित न्याय के सिद्धांतों पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने स्टाफ से भी सहयोग की अपील की, ताकि पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा से अभियोजन पक्ष को मजबूत करने और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग का कार्य करेंगे। स्टाफ ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें