spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम हनीट्रैप मास्टरमाइंड का दूसरा पति सामने आया:बोला- रेप केस में फंसाकर शादी की, 62 दिन जेल रहा; समझौते के लिए लैब ऑनरशिप मांगी




गुरुग्राम में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में फंसाकर शादी करने वाली वर्षा को लेकर कई खुलासे हुए हैं। वर्षा के दूसरे पति सचिन सिंह राजपूत का कहना है कि वह साजिश के तहत पुरुषों को फंसाती थी। इसके बाद उन पर झूठे केस दर्ज कराकर ब्लैकमेलिंग शुरू करती थी। वर्षा ने तीनों शादी इसी तरह की। सचिन को छोड़कर रियल एस्टेट कारोबारी संदीप से बिना तलाक लिए ही तीसरी शादी की। शादी के बाद वर्षा ने संदीप के साथ अपना रिश्ता भी छिपाए रखा। उसने संदीप को यहां तक कह दिया कि किसी के पूछने पर हमें भाई-बहन बता दे। सचिन ने दावा किया कि फर्जी मुकदमे में फंसाने के बाद वर्षा समझौते के बदले उनकी लैब तक हड़पना चाहती थी। लैब से हर महीने करीब 15 लाख रुपए की कमाई होती थी। इसके बाद वर्षा ने तीसरे पति से 2 करोड़ रुपए का फ्लैट खरीदवाने का भी प्लान बनाया। अब जानिए पहले पति सचिन ने क्या बताया… लैब में हर महीने 15 लाख रुपए की कमाई सचिन ने बताया कि उन्हें लैब से हर महीने करीब 15 लाख रुपए की कमाई होती थी। वर्षा ने रेप केस वापस लेने और समझौते के बदले लैब अपने नाम करने की मांग रखी। जेल से छूटते ही मैंने वर्षा की निगरानी शुरू कर दी, पुलिस को सारा मामला बताया। इसके बाद पुलिस जांच में ये सारे आरोप झूठे साबित हुए। इसके बाद मेरे खिलाफ दर्ज FIR को भी खारिज कर दिया गया। पुलिस ने वर्षा पर FIR दर्ज की सचिन के बाद वर्षा ने रियल एस्टेट कारोबारी संदीप को भी फंसाया। हालांकि पुलिस सचिन की शिकायत पर जांच कर रही थी। पुलिस ने झूठी शिकायत देने के मामले में वर्षा पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ————– यह खबर भी पढ़ें… ‘रिसेप्शनिस्ट बनी, फिर कारोबारी से शादी’:गुरुग्राम में पहले दो पतियों पर केस कर चुकी; तीसरे से ₹2 करोड़ के फ्लैट की डिमांड की गुरुग्राम में रियल एस्टेट कारोबारी से शादी के बाद धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार वर्षा को लेकर नए दावे सामने आए हैं। संदीप का कहना है कि वर्षा उनकी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट थी। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles