spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम विधायक ने विकास कार्यों का जायजा लिया:ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ निर्माण में तेजी के निर्देश, मुकेश शर्मा बोले- गुणवत्ता में लापरवाही सहन नहीं




गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड और अतुल कटारिया चौक सहित कई प्रमुख चौक एवं मार्गों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एसई फैजल, एक्सईएन अमित गोदारा और जेई समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने सड़क व्यवस्था, फुटपाथ निर्माण, ग्रीन बेल्ट विकास और सौंदर्यकरण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों और चौक के नवीनीकरण, सौंदर्यकरण तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना प्राथमिकता : मुकेश शर्मा विधायक ने कहा कि गुरुग्राम देश के प्रमुख विकसित शहरों में से एक है, इसलिए यहां की आधारभूत संरचना को मजबूत और आकर्षक बनाना प्राथमिकता है। उनका उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विशेष रूप से ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड और अतुल कटारिया चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में सड़क सुधार, सुगम यातायात, स्वच्छता, हरित क्षेत्र विस्तार और सार्वजनिक सुविधाओं के उन्नयन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। विधायक बोले- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं विधायक शर्मा ने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि शहर का सौंदर्यकरण नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर जीवनशैली से जुड़ा है। गुरुग्राम में जारी ये विकास कार्य शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। सड़कों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक सुविधाओं में हो रहे सुधार गुरुग्राम को एक अधिक विकसित, सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles