spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में MCG सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर हर्ष चावला सस्पेंड:रोड स्वीपिंग मशीन में आग की सूचना अधिकारियों को नहीं दी, विभागीय जांच के आदेश




गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) कमिश्नर प्रदीप दहिया ने सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर (एसएसआई) हर्ष चावला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसएसआई ने रोड स्वीपिंग मशीन में लगी आग की घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को नहीं दी थी। जिस कारण एमसीजी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। आग की घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देना अनिवार्य था, लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा न तो संयुक्त आयुक्त को और न ही अन्य किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। इसे गंभीर लापरवाही और कर्तव्यों के निर्वहन में चूक माना गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अतिरिक्त आयुक्त-III, नगर निगम कार्यालय में रहेगा और वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles