spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उचाना मंडी का गेट बंदकर मजदूरों ने किया हंगामा:कम व पुराना बारदाना मिलने से नाराज, गाडि़यों की संख्या कम होने से उठान धीमा




हरियाणा के जींद जिले के उचाना में मंडी मजदूर यूनियन ने हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी गेट पर ताला लगाकर करीब एक घंटे तक बंद रखा। मार्केट कमेटी सचिव योगेश और वेयरहाउस मैनेजर सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने गेट का ताला खोला और काम शुरू किया। यूनियन के सचिव राजबीर चौहान के नेतृत्व में मजदूरों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडी गेट पर ताला लगा होने के कारण अंदर मौजूद वाहन वहीं फंसे रहे, जबकि बाहर से किसी भी वाहन को मंडी में प्रवेश नहीं मिल पाया। लगभग एक घंटे बाद गेट का ताला खोला गया। राजबीर चौहान ने बताया कि वेयरहाउस का बारदाना पुराना है। एजेंसी द्वारा मजदूरों से बारदाने के बैग की साइड बदलकर गेहूं भरने को कहा जाता है। मजदूरों ने पर्याप्त और सही बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की।
वाहनों की संख्या कम होने से ‍उठान की रफ्तार धीमी उन्होंने यह भी बताया कि लोडिंग ठेकेदार के वाहनों की संख्या कम होने के कारण उठान की रफ्तार बेहद धीमी है। इससे मजदूर पूरे दिन मंडी में खाली बैठे रहते हैं। मजदूरों ने वाहनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। उनका कहना था कि उठान की रफ्तार इतनी धीमी पहले कभी नहीं रही। मांगे पूरी करने के आश्वासन पर मानें चौहान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी दोनों मांगें पूरी नहीं की गईं, तो मजदूर दोबारा प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं का सीजन मजदूरों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है, लेकिन वाहनों और पर्याप्त बारदाने की कमी के कारण उन्हें मंडी में काफी समय खाली बैठना पड़ता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles