![]()
गुरुग्राम शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बुलडोजर अभियान लगातार जारी है। क्राइम ब्रांच ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अपराध की कमाई से बनाई करोड़ों रुपए की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक सप्ताह के भीतर चार अपराधियों की करीब पांच करोड़ रुपए मूल्य की अवैध प्रॉपर्टी ध्वस्त कर दी गई। इस कार्रवाई से अपराधियों और भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने 4 जून से 10 जून के बीच एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत आदतन अपराधियों, नशा तस्करों, भूमाफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि इन अपराधियों ने चोरी, नशा तस्करी, अवैध वसूली, हत्या के प्रयास, मारपीट, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराधों से धन अर्जित किया था। क्राइम की कमाई से खड़ी की प्रॉपर्टी इसी क्राइम अर्जित धन के बल पर इन अपराधियों ने अवैध कब्जे कर मकान, दुकानें और अन्य निर्माण खड़े कर लिए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन अपराधियों के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराध की कमाई से तैयार किए गए इन अवैध निर्माणों का उपयोग क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा रहा था। एक हफ्ते में 32 अपराधियों पर कार्रवाई कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे हटाए। साथ ही, अवैध रूप से बनाई गई दुकानों और मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच अब तक कुल 32 अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को खत्म करना है, ताकि अपराध की जड़ों पर सीधा प्रहार किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध कर संपत्ति बनाने वालों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है।
Source link
गुरुग्राम में 5 करोड़ की प्रॉपर्टी पर चलाया बुलडोजर:हिस्ट्रीशीटर 32 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, निशाने पर 50 से ज्यादा केस वाले अपराधी







