spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में सेक्सवर्धक दवा की ओवरडोज से युवक की मौत:मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, विसरा जांच के लिए भेजा




गुरुग्राम में सेक्टर 53 स्थित एक पीजी में 29 वर्षीय युवक की किराये के फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर का निवासी था और यहां एक सरकारी विभाग में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, युवक की जल्द ही शादी होने वाली थी। घटना का पता तब चला जब गुरुवार सुबह युवक के एक सहकर्मी ने पुलिस को सूचित किया। सहकर्मी के अनुसार वे अक्सर साथ दफ्तर जाते थे, लेकिन उस दिन युवक न तो फोन उठा रहा था और न ही दरवाजा खोल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो युवक बिस्तर पर मृत पाया गया। घटनास्थल पर कुछ दवाइयां भी बरामद हुई हैं। उसने मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने सेक्स वर्धक दवा ले ली, जिससे ओवरडोज हो गया और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। ओवरडोज से मौत की आशंका प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि युवक की मृत्यु किसी दवा के गलत सेवन या ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है। ऐसी संभावना है कि बिना डॉक्टरी परामर्श के ली गई दवाओं के कारण शारीरिक जटिलताएं पैदा हुईं, जिससे स्वास्थ्य पर घातक प्रभाव पड़ा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया
सेक्टर 53 थाना के एसएचओ सतेंद्र का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। कुछ सप्लीमेंट्स के रैपर मिले हैं, यह स्वास्थ्य वर्धन गोलियां हो सकती हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। कमरे में जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला है। संभवत: हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles