Related Posts

गुरुग्राम में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:पिज्जा हट में कैशियर था; सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई मोटरसाइकिल




गुरुग्राम जिले के भौंडसी थाना क्षेत्र में घामडौज टोल के पास एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक राजवीर बघेल की मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से टकरा गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रॉला ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नूंह जिले के इंडरी गांव निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे राजवीर बघेल गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित पिज्जा हट कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। 31 मई की तड़के करीब 3:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि राजवीर का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें इलाज के लिए सोहना के अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही परिजन सोहना स्थित एक्रोपोलिस अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान राजवीर को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर गुरुग्राम से गांव लौट रहे थे पुलिस के अनुसार, राजवीर बीती रात बाइक से गुरुग्राम से अपने गांव लौट रहे थे। उनके पीछे संजय नाम का एक व्यक्ति बैठा था। जब वे घामडौज टोल के पास पहुंचे, तो सड़क पर एक ट्रॉला (GJ-12CT-0827) बिना किसी पार्किंग संकेत, इंडिकेटर या अन्य सुरक्षा प्रबंधों के खड़ा था। अंधेरे के कारण बाइक सीधे ट्रॉले के पीछे जा टकराई। इलाज के दौरान तोड़ा दम इस हादसे में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि ट्रॉला ड्राइवर ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक सड़क पर खड़ा किया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर भौंडसी थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में ट्रॉला ड्राइवर की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें