spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा:पुलिस के सामने ही भिड़े दो युवक, कारों की टक्कर के बाद मारपीट




गुरुग्राम के सेक्टर-5, अशोक विहार इलाके में दो युवकों के बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद भी दोनों युवक शांत नहीं हुए और पुलिस की मौजूदगी में भी एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। जानकारी के अनुसार, यह विवाद अशोक विहार क्षेत्र में 2 गाड़ियों की टक्कर के बाद शुरू हुआ। टक्कर के तुरंत बाद दोनों पक्षों के युवक बीच सड़क पर ही उलझ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के सामने भी मारपीट करते रहे सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव करने के बावजूद दोनों युवक कानून का खौफ भूलकर एक-दूसरे से मारपीट करते रहे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस दोनों को अलग करने की कोशिश करती दिख रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles