spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर के असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर राजेश कुमार सस्पेंड:हरियाणा सरकार ने आदेश किया जारी, जांच अवधि में पंचकूला रहेगा मुख्यालय




हरियाणा सरकार ने यमुनानगर में तैनात असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। खान एवं भू-विज्ञान विभाग की ओर से आज शुक्रवार को जारी आदेश में हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 5(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है। आदेश में निलंबन का कारण नहीं बताया गया है। हालांकि कारणों का उल्लेख न होने से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच विभिन्न चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि माइनिंग से जुड़े किसी मामले में हीं उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान राजेश कुमार का मुख्यालय पंचकूला स्थित खान एवं भू-विज्ञान विभाग के महानिदेशक कार्यालय में रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह आदेश खनन एवं भू-विज्ञान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सीजी रजिनी कांथन (आईएएस) द्वारा जारी किए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles