Related Posts

गुरुग्राम में लैंडफिल साइट पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री:मनोहर लाल ने दिए कचरा निस्तारण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश, बोले-रणनीति तैयार कर लागू करें




केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को गुरुग्राम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंधवाड़ी लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने कचरा प्रबंधन और निस्तारण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, जिला कलेक्टर उत्तम सिंह, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और सहायक आयुक्त सलोनी शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
कचरा निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश मंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को कचरा निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल दो एजेंसियां ही लिगेसी कचरे के निस्तारण का कार्य कर रही हैं। इसे प्रभावी बनाने के लिए एजेंसियों और मशीनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि कचरे का निस्तारण व्यवस्थित ढंग से हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कचरा प्रबंधन केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस दिशा में आवश्यक संसाधन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगी। दौरे के दौरान, अधिकारियों ने निस्तारण प्रक्रिया, मशीनरी की स्थिति और कचरे के ढेर के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को लैंडफिल साइट पर कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक रणनीति तैयार करने और उसे समयबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें