हरियाणा के गुरुग्राम में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व एनएसजी कंमाडो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 8 साल पहले हुई सरपंच की हत्या के मामले में जेल में बंद था और बेटी की शादी के लिए वह एक माह पहले ही पैरोल पर आया था। इस दौरान सरपंच पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसके बेटे और उसके एक साथी ने बीच बाजार इस वारदात को अंजाम दिया। 5 राउंड फायर किए गए। अचानक हुई इस वारदात से एरिया में दहशत मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खून से लथपथ पड़े पूर्व कमांडो को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। दस सेकेंड में ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुंदर फौजी (55) निवासी गांव कासन, थाना आइएमटी मानेसर, गुरुग्राम के रूप हुई है। वह अप्रैल 2018 में हुई सरपंच बहादुर की हत्या के केस में आरोपी था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पूरी वारदात, देखें PHOTOS… कैसे की गई हत्या, यहां सिलसिलेवार ढंग से पढ़े… हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई के PHOTOS… यहां जानिए वह मामला, जिसमें पूर्व कमांडा जेल में था… आरोपी की हुई पहचान, पुलिस कर रही तलाश एसएचओ सुनील ने बताया कि आरोपी एक आरोपी की पहचार रोहन के रूप में हुई है। वह सरपंच रहे बहादुर का बेटा है, जिनकी सुंदर फौजी ने हत्या कर दी थी। सुंदर फौजी इस मामले में जेल में बंद था और 29 मार्च, 2026 को ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। गुरुवार सुबह रोहन और उसके साथी ने उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
Source link
