spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाया फंदा:बच्चे को दूसरे कमरे में भेजा; घरेलू झगड़े में दबाया गला




गुरुग्राम शहर में सेक्टर-9 में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर लटक गया। 33 वर्षीय दीपक कुमार का अपनी 28 वर्षीय पत्नी सोनम बाई से रविवार रात को झगड़ा हुआ था। देर रात पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपती मूलरूप से राजस्थान के अलवर में खुदनपुरी रोड पर चावर कॉलोनी के रहने वाले थे और सेक्टर-9 में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के समय दंपति का 10 वर्षीय बच्चा दूसरे कमरे में खेल रहा था। काफी देर बाद जब वह मम्मी पापा के कमरे में आया, तो पिता को फांसी पर लटका हुआ देखा। बच्चे ने पड़ोसी को दी सूचना डर के मारे बच्चे ने पड़ोसी अंकल को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पत्नी के गले पर दबाव के निशान मिले, जबकि पति फांसी पर लटका मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद को इस हत्या-आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles