spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आज भिवानी अनाज मंडी में किया जाएगा घेराव:किसान सभा का फैसला, फसल खरीद शर्तों का किया जा रहा विरोध, वापसी के लिए धरना प्रदर्शन




भिवानी की अनाज मंडी में सोमवार (20 अप्रैल) को किसान सभा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालयों पर घेराव भी किया जाएगा। जिसको लेकर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा पहले ही मीटिंग में फैसला लिया जा चुका है। जिसके तहत वे घेराव के साथ 3 घंटे का धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर दो दिन पहले भिवानी के शहीद भगत सिंह यादगार भवन में अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी की जनरल बॉडी की बैठक हुई थी। बैठक में फैसला लिया गया था कि फसल खरीद में लगाई गई शर्तों के विरोध में 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश भर की मंडियों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसान सभा का कहना है कि राज्य सरकार ने किसानों को अनेक पोर्टलों में उलझा रखा है। अब मंडियों में बायोमैट्रिक जैसी अनावश्यक शर्तें लगाकर खरीद प्रक्रिया को एक तरह से ठप्प या धीमी करवा रखा है। मंडी की अनावश्यक शर्तें हटाने की मांग की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles