spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में डंपर ड्राइवर की करंट लगने से मौत:तिरपाल हटाने ऊपर चढ़ा, बिजली लाइन की चपेट में आया; राजस्थान का रहने वाला




गुरुग्राम जिले के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में डस्ट का डंपर खाली करते समय ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई। वह डंपर के ऊपर से तिरपाल हटा रहा था, तभी वह पास से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक मालिक, केयर टेकर और बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सीकर निवासी 23 वर्षीय देवराज मीणा 30 मई को राजस्थान के बहरोड़ से डस्ट का ट्रक लेकर गुरुग्राम के लिए चला था। 31 मई की सुबह वह ट्रक लेकर सेक्टर-114 पहुंचा। तिरपाल हटाते वक्त बिजली लाइन की चपेट में आया सुबह करीब 8:30 बजे देवराज बिल्डिंग मटेरियल स्टॉक पर डस्ट खाली करने के लिए डंपर से तिरपाल हटाने ऊपर चढ़ा। इसी दौरान वह पास से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बजघेड़ा थाने की पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles